Wednesday, July 23, 2014

पुलिया पर बच्चे




कल पुलिया पर ये बच्चे मिले। नीली जींस वाला बच्चा इंटर में पढ़ता है। नगर निगम दफ्तर जा रहा था 'कम्बाइण्ड आई डी' बनवाने।आगे के सब काम इसी आई डी से होंगे। जींस साइकिल में फंस गयी तो साइकिल पटककर पुलिया पर सुस्ताने लगे दोनों। बोला-" डबल सवारी और हवा कम।थक गए।सोचा थोड़ा आराम कर लें।"

हमने औंधी पड़ी साइकिल को सीधे खड़ा करवाया। साइकिल ने पक्का धन्यवाद बोला होगा।

दूसरे बच्चे ने हाईस्कूल के बाद पढाई छोड़ दी। कुछ दिन कपड़े की दुकान में काम किया। अब दूसरा काम करता है।

चार बजने वाले थे। मैंने बच्चे से कहा-"नगर निगम दफ्तर जाना है तो जाओ जल्दी वरना बंद हो जाएगा पांच बजे।"

सलाह उछालकर अपन दफ्तर चले आये। बच्चे भी चले ही गये होंगे।


1 comment:

  1. Thanks for sharing, nice post! Post really provice useful information!

    An Thái Sơn chia sẻ trẻ sơ sinh nằm nôi điện có tốt không hay võng điện có tốt không và giải đáp cục điện đưa võng giá bao nhiêu cũng như địa chỉ bán máy đưa võng ở đâu uy tín.

    ReplyDelete